वाहन चेकिंग देख चोरी का बाइक छोड़कर भागा बदमाश
पटना, मई 13 -- अगमकुआं रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध मोटरसाइकिल वाले को रुकने का इशारा किया। बाइक का अगला नंबर प्लेट टूटा हुआ था। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाइक की छानबीन की गई तो पता चला कि वह चोरी की है। बाइक चोरी की प्राथमिकी बाइपास थाना में कांड संख्या 34/26 दर्ज है। यातायात पुलिस ने अगमकुआं थाने को इसकी जानकारी दी। अगमकुआं थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग देख चोरी का बाइक छोड़कर भागा बदमाश फिलहाल पुलिस फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.