हाजीपुर, मई 23 -- हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच-22 पर भगवानपुर थानान्तर्गत गोढीया चमन के समीप वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से पुलिस ने एक क्विंटल गांजा बरामद किया। लेकिन मौके से धंधेबाज भागने में सफल रहा। इस संबंध में सदर एसडीपीओ 2 लालगंज गोपाल मंडल ने भगवानपुर थाना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि आरक्षी अधीक्षक वैशाली के निर्देशानुसार शराब एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की कार्रवाई इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक उजले रंग की कार मुजफ्फरपुर की ओर से हाजीपुर की ओर जा रही है। कार में भारी मात्रा में गांजा है। सूचना मिलते ही आनन-फानन में एक टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा एनएच 22 पर भगवानपुर थानान्तर्गत गोढीया चमन के समीप वाहन चेकिंग शुरु की गई। कुछ देर बाद ह...