कटिहार, मार्च 1 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्राणपुर पुलिस ने शनिवार को केहुनियां मोड़ के समीप वाहन चेकिंग के दौरान पश्चिम बंगाल की ओर से बाइक से आ रहा शराब तस्कर पुलिस को देख बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर शराब से भरा बैग फेंक कर रामचंद्रपुर गांव की ओर भाग गया। बैग की तलाशी के बाद 10 लीटर 500 मिलीलीटर विदेशी शराब बरामद हुआ। शराब तस्कर मौके का लाभ उठाकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि प्राणपुर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। -------- 11 डीजे जब्त, एक लाख 44 हजार फाइन कटिहार जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि डीजे संचालकों पर कार्रवाई तेज हो गयी है। सोनैली, कोढ़ा, फलका में बीते दिनों 11 डीजे पर फाइन किया गया है। इस पर एक लाख 44 हजार का ...