वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, पैर में लगी गोली
इटावा औरैया, मई 12 -- जसवंतनगर। मंगलवार रात कुरसेना तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला कोठी केस्त निवासी अकेला पर करीब 11 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि घायल आरोपी एक बलवा के मुकदमे में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.