बिजनौर, जून 10 -- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइक व फर्जी आरसी सहित दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किए गए। तीन आरोपी मौके से फरार हो गए है। दोनों आरोपियों को पड़कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। बुधवार को स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चांदपुर से पैजनिया मार्ग पर स्थित डम्बलपुरी फाटक के पास वाहन चैकिंग चल रही थी। वाहन चेकिंग के दौरान मनोज त्यागी पुत्र आनंद राम निवासी मिर्जापुर बकायन थाना चांदपुर तफसीर खान पुत्र लाल खान निवासी सलारपुर निवासी राजापुर जिला अमरोहा को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से दो बाइक बरामद हुई जिन पर फर्जी नंबर प्लेट फर्जी चेचिस नंबर लगे थे तथा उनके पास कूटरचित अभिलेख थे। पूछताछ एवं जांच में पाया गया बरामद बुलेट बाइक पर अंकित नंबर आरसी फर्जी थी तथा जानकारी करने पर वास्तविक वाहन...