बरेली, मई 6 -- इज्जतनगर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों व पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। कहासुनी से शुरू हुआ मामला उस समय और बढ़ गया जब पुलिस के द्वारा एबीवीपी पदाधिकारियों की मोटर साइकिल की चाबी निकाल ली। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। एबीवीपी के प्रांत मंत्री आनंद कठेरिया ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान विश्वविद्यालय इकाई मंत्री दीपांशु की गाड़ी रोकी। गाड़ी रोकने पर पुलिस को परिचय बताया, लेकिन पुलिस कर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली। जिसका विरोध किया। सूचना मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में बातचीत कर मामले को शांत किया गया। इज्जतनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि चेकिंग के दौरान कुछ गलतफहमी हो गई थी, जिसको बातचीत कर शां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.