आरा, मई 22 -- पीरो, संवाद सूत्र। वाहन चेकिंग करने की तस्वीर के साथ रिपोर्ट ग्रुप में साझा किए जाने को अनिवार्य कर दिया गया है। अनुमंडल प्रशासन की ओर से अनुमण्डल कल्याण पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी श्रेया बोष को नोडल अफसर बनाया गया है। श्रेया बोष की रिपोर्ट पर वाहन चेकिंग कार्य मे कोताही बरतने वाले अफसरों के विरुद्ध कारवाई भी की जाएगी। एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने इस मामले की लिखित जानकारी भोजपुर डीएम और एसपी को भी दे दी है। मालूम हो कि पीरो अनुमण्डल क्षेत्र की सड़कों पर यातायात नियमों का अनुपालन नही होने से सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रही मौत को रोकने के लिए प्रतिदिन एक घंटा वाहन चेकिंग करने का कार्यभार सभी थानाध्यक्ष को सौंप दिया गया था, लेकिन अनुपालन नहीं होने से दोपहिया वाहन वाले हेलमेट और चारपहिया वाहन वाले सीट बेल्ट नहीं लगा रह...