पलामू, अप्रैल 2 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में मेदिनीनगर के छहमुहान के समीप बुधवार को दो पहिया एवं चार पहिया वाहन की गहन चेकिंग की गई। इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 20 दो पहिया वाहन, 01 हाइवा एवं 20 ऑटो को जब्त किया गया। सभी वाहन को शहर थाना परिसर में पार्क कर दिया गया है। साथ ही चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं ट्रिपल लोड मामले के अलावा नो एंट्री में वाहन लाने, बीच सड़क पर ऑटो रोकर यात्रियों को बैठाने के मामले में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...