पलामू, दिसम्बर 6 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दोपहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए वाहन चलाते 12 दो पहिया वाहन एवं 04 टेंपो जब्त किया गया। बाद में सभी वाहन को सुरक्षात्मक दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। सभी वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। टेंपो चालक बीच सड़क पर टेंपो रोककर यात्री को बैठाते हुए पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...