वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहन जब्त वाहन चेकिंग अभियान में 17 वाहन जब्त
पलामू, मई 13 -- मेदिनीनगर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को मेदिनीनगर के कचहरी चौक के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 15 दोपहिया एवं दो ऑटो को जब्त किया गया। बाद में सभी बाइक एवं ऑटो को जब्त करते हुए शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। जब्त किए गए सभी दोपहिया वाहन एवं ऑटो का चालान काट कर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, ड्राइविंग लाइसेंस, मॉडिफाइड बाइक का उपयोग तथा ब्लूटूथ लगाकर वाहन चलाने जैसे मामलों में कार्रवाई की गई जबकि नो पार्किंग में खड़े दो ऑटो को जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग अभियान चलते हुए 15 दोपहिया वाहन एवं दो ऑटो को किया गया जब्त यह भी पढ़ें- अवैध वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.