शामली, जून 15 -- थानाभवन में शनिवार शाम पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 12 चालान किए गए। वाहन चेकिंग अभियान का नेतृत्व उप निरीक्षक प्रमोद कुमार ने किया। इस दौरान हेड कांस्टेबल संजय सिंह, ट्रैफिक पुलिस एसआई चरण सिंह एवं हेड कांस्टेबल ओमकार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने के एक मामले में ड्रिंकिंग ड्राइव का चालान किया गया। यह भी पढ़ें- वाहन चेकिंग अभियान में 12 चालान,ड्रिंकिंग ड्राइव सहित कई पर कार्रवाई इसके अलावा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 8 चालकों, फैंसी नं...