वाहन चेकिंग अभियान में 10 बाइक, सात टोटो समेत नौ वाहन जब्त
पलामू, जून 29 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू एसपी के निर्देश पर सोमवार को यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 10 दोपहिया वाहन, सात टोटो, एक कार और एक पिकअप वाहन जब्त किया गया। सभी जब्त वाहनों को शहर थाना परिसर में लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद चालान काटते हुए डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया।यातायात प्रभारी ने बताया कि छहमुहान के पास जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपल लोडिंग करने, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखने, मॉडिफाइड बाइक का उपयोग करने तथा ब्लूटूथ लगाकर वाहन चलाने वाले 10 बाइक चालकों को पकड़ा गया। वहीं विभिन्न चौक-चौराहों की मुख्य सड़कों पर यातायात बाधित करने वाले सात टोटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.