जहानाबाद, दिसम्बर 1 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर में वाहन चेकिंग के दौरान अरवल मोड़ के समीप से सोमवार को एक बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिस बाइक को जप्त किया गया है वह फिलहाल चोरी की प्रतीत हो रही है। इस संबंध में नगर थाने की पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। सोमवार को पुलिस द्वारा बभना, राजा बाजार और अरवल मोड़ के पास अन्य दिनों की भांति सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। उस दौरान अरवल की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। जब पुलिसकर्मियों ने बाइक की जांच की तो उसके कागजात गड़बड़ पाए गए। इस मामले में बाइक पर सवार करपी थाना क्षेत्र के सलारपुर के निवासी दो युवकों को फिलहाल हिरासत में लिया गया है। दोनो से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जप्त की गई बाइक चोरी की प्रतीत हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.