पलामू, अप्रैल 17 -- मेदिनीनगर। यातायात प्रभारी सत्येंद्र दुबे के नेतृत्व में छहमुहान के समीप दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस क्रम में यातायात के नियम का उल्लंघन करते हुए 22 दो पहिया वाहन एवं 4 ऑटो को जब्त किया गया। बाद में सभी वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना परिसर में लगा दिया गया है। सभी जब्त वाहन का चालान काटकर डीटीओ कार्यालय भेज दिया गया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि बाइक सवार चालक बिना हेलमेट, बिना लाइसेंस एवं कुछ ट्रिपल लोड चलते हुए पकड़ा गया है। ऑटो को बीच सड़क पर रोकर यात्रियों को बैठाने के क्रम में जब्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...