जहानाबाद, अप्रैल 19 -- मेहंदिया, निज संवाददाता मेहंदिया थाना गेट के सामने पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें छोटी एवं बड़ी सभी प्रकार की गाड़ियों की गहन जांच की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। अभियान के तहत हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। बिना कागजात या नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों को सख्त चेतावनी भी दी गई। थाना प्रभारी एसएचओ चंदन कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह भी पढ़ें- चला वाहन चेकिंग अभियान, दस हजार से अधिक का वसूला जुर्माना यह भी पढ़ें- जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.