गुड़गांव, मार्च 16 -- गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-17 ने ई-रिक्शा और ऑटो चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय रोशन लाल उर्फ छोटू निवासी हरदोई, उत्तर-प्रदेश और 20 वर्षीय मोहम्मद आमिर निवासी औरैया (बिहार) के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा और ऑटो का लॉक तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों ने गुरुग्राम में वाहन चोरी की कुल सात वारदातों को अंजाम देने का खुलासा किया है। ▪️पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन ई-रिक्शा और एक सीएनजी ऑटो बरामद किया है। आरोपियों ने छह मार्च को न्यू कॉलोनी से एक ई-रिक्शा को चोरी किया था। ई-रिक्शा चालक ने न्यू कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जांच करते हुए अपराध शाखा स...