बलिया, जनवरी 3 -- बलिया। साइबर अपराधियों ने एक कारोबारी के खाते से करीब 17 लाख रुपये उसके खाते से निकाल लिया। इसकी जानकारी होने के बाद व्यवसायी ने शेष पैसा बैंक से होल्ड कराने के बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया। पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। शहर के शास्त्री नगर (बड़ा गड़हा) निवासी अभिनव रंजन का शहर के चौक-सिनेमा रोड पर जूता-चप्पल की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि 27 दिसम्बर को मेरे मोबाइल पर वाहन चालान का मैसेज एंड्राइड पैकेज किट (एपीके) फाइल में मोबाइल पर आया। उन्होंने बताया है कि जैसे ही उक्त फाइल को डाउनलोड किया खाते से करीब 17 लाख रुपये साइबर अपराधियों ने निकाल लिया। इसका मैसेज आने के बाद वह बैंक पहुंचे और खाते को होल्ड कराया तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया। नगर कोतवाली पुलिस ने कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.