गाजीपुर, दिसम्बर 7 -- रेवतीपुर। सुहवल थाना अन्तर्गत शनिवार की रात 12 वर्षीय किशोर आदित्य उर्फ प्रिंस की सड़क हादसे में हुए मौत के मामलें में पुलिस ने मृतक के नाना देवचंद बिंद के तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चालक अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने हादसे में बरामद मऊ नंम्बर की एक वाहन को सीज कर दिया है। शनिवार की सुबह आदित्य उर्फ प्रिंस भोजन करने के बाद साइकिल से अपने नाना के घर से डुहियां स्कूल पढ़ने जा रहा था,कि इसी बीच गाजीपुर- जमानियां राजमार्ग संख्या- 24 पर सामने से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने धक्का मार दिया था। हादसे के बाद अनियंत्रित वाहन राजमार्ग किनारे झाड़ी में चली गई थी। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया था। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। आदित्य मूल रूप से सदर कोतवाली के बयेरपुर देवकली का रहने वाला था। ,...