देहरादून, मई 30 -- वाहन चालक पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शनिवार को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी केके मिश्रा ने सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने परीक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। नोडल अधिकारी ने बताया कि जनपद देहरादून में वाहन चालक पदों की लिखित परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 31 मई को प्रातः 11:00 बजे से शुरू होगी जिसमें 8,424 अभ्यर्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए चार जोनल मजिस्ट्रेट तथा 1...