नई दिल्ली, अगस्त 10 -- दिल्ली पुलिस ने 12 और 15 अगस्त तक राष्ट्रीय राजधानी की अलग-अलग सड़कों पर आवाजाही प्रभावित होने की संभावना जताई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में वाहन चालकों कुछ सड़कों से परहेज करने की सलाह दी गई है। एक एडवाइजरी कांवड़ यात्रा को लेकर तो दूसरी भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव-2026 के मद्देनजर एडवाइजरी जारी की गई है। भारत मंडपम में आयोजित होने वाले भारत व्यापार महोत्सव-2026 कार्यक्रम 12 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसमें करीब 25 हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मथुरा रोड और भैरों मार्ग से बचें और इसके स्थान पर रिंग रोड का उपयोग करें। साथ ही अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन के इस्ते...