चंदौली, फरवरी 28 -- नौगढ़। बीते 15 फरवरी को नौगढ मद्धुपुर मार्ग पर डूमरिया गांव के समीप हुईं सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज किया है। नौगढ़ थाना क्षेत्र के लोहसनिया गांव निवासी काशीनाथ पुत्र सूक्खू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बीते 15 फरवरी को फरसा गांव निवासी शशिकांत उर्फ रामू पुत्र बुल्लू बाईक से नौगढ़ बाजार जा रहा था। रास्ते में डूमरिया गांव के समीप मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन से धक्का लग गया। जिसमें गंभीर रूप से घायल बाईक सवार का ट्रामा सेंटर वाराणसी में ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...