जौनपुर, फरवरी 26 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के गोधना तिराहे पर सोमवार की शाम को पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक कुंदन के पिता की तहरीर पर वाहन चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष मीरगंज सुनील कुमार यादव ने बताया की विनोद कुमार पुत्र लौधर निवासी ग्राम दरापुर करियांव थाना मीरगंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 23 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे शाम को ही मेरा लड़का अनुराग उर्फ कुंदन पुत्र विनोद कुमार गौतम और सुशान्त कुमार गौतम पुत्र स्व. अमृतलाल निवासी ग्राम मानिकपुर परीक्षा देकर लौटे थे। जंघई मछलीशहर मार्ग पर गोधना तिराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकप ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की मौत हो गई। आरोप है कि चालक अत्यधिक शराब पिया हुआ था। पिकअप तथा चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.