मुंगेर, नवम्बर 4 -- टेटियाबंबर,एसं.। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने विधानसभा चुनाव को लेकर ठाढा के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर थाना क्षेत्र के ठाढा के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट एवं डिक्की की सघन जांच की गई। त्रुटि पाए गए वाहन चालकों से जुर्माना के रूप में 12 हजार जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...