अमरोहा, जनवरी 31 -- अमरोहा। सड़क सुरक्षा माह में शुक्रवार को भी पुलिस-परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत वाहन चालकों से सीधा संवाद कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। एआरटीओ प्रवर्तन महेश शर्मा के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने शहर के कैलसा रोड पर वाहन चालकों को रोककर यातायात नियमों को पालन करने को लेकर जागरूक किया। टीएसआई अनुज मलिक ने चालकों से यातायात नियमों से संबंधित सवाल पूछे, और इनका पालन करने को प्रेरित किया। जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल जग्गा ने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है। वाहन चालकों को गांधी मूर्ति चौराहा, गुरु गोविंद सिंह चौक, बंबूगढ़ चौराहा और जोया रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे भी जागरूक किया गया। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.