महोबा, जनवरी 10 -- महोबा, संवाददाता। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित जागरुकता अभियान में अधिकारियों ने वाहनों की जांच कराई। ई-रिक्शा में लोहे की छड़ आदि मिलने पर चार वाहनों को सीज किया गया। दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहन चालकों को नियमों की जानकारी दी गई। शनिवार को शहर के झलकारी बाई तिराहा में चलाए गए अभियान में एआरटीओ दयाशंकर ने यातायात निरीक्षक सुनील सिंह के साथ वाहनों की जांच की। ई रिक्शा में बिना सुरक्षा मानकों के लोहे की छड़ सहित अन्य निर्माण सामग्री मिलने पर अधिकारियों ने चालकों को हिदादय दी। कहा कि नियमों के पालन से हादसों में कमी आएगी। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने और बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर वाहन चालकों के चालान किए गए। 60 वाहनों के चालान किए गए। जबकि चार वाहन को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। ए...