महोबा, दिसम्बर 20 -- महोबा ,संवाददाता ।लगातार कोहरे का प्रकोप बढ़ रहा है। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। वाहन चलाते समय कोहरे में सावधानी बरतनी पर जोर दिया गया है। शनिवार को यातायात निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया गया । रोडवेज बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड आदि में चालकों को कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सुरक्षा की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों की जानकारी दी गयी। यातायात नियमो के पालन से मार्ग दुर्घटनाओं के खतरा को काम किया जा सकता है ।चालक यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करने का काम करें ।कोहरे के समय फॉग लाइट का प्रयोग करें। वाहन चालकों को नियमों से जुड़ी पंपलेट भी वितरित किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...