जमशेदपुर, अक्टूबर 7 -- शहर में वाहन चालकों के व्हाट्सऐप पर इन दिनों फर्जी ई-चालान के मैसेज भेजकर ठगी की कोशिश की जा रही है। मैसेज में वाहन नंबर और चालान की रकम की जानकारी देकर भुगतान के लिए लिंक भेजा जा रहा है। वाहन से जुड़ी सही जानकारी दर्ज होने के कारण पहली नजर में संदेश असली लगता है। इससे वाहन मालिकों को फर्जी और वास्तविक चालान की पहचान करने में परेशानी हो रही है। साइबर ठग इसी का फायदा उठाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। वाहन मालिकों के मोबाइल पर भेजे जा रहे संदेश में यातायात नियमों के उल्लंघन का हवाला देकर चालान जमा करने को कहा जा रहा है। इसके साथ भुगतान के लिए लिंक भी दिया जा रहा है। पुलिस अब वाहन चालकों को वास्तविक ई-चालान की पहचान करने के तरीके बताएगी, ताकि वे साइबर ठगी से बच सकें।

पुलिस की सलाह सिटी एसपी ललित...