आजमगढ़, मई 17 -- आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर चौराहा के पास शनिवार की रात में एसपी ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव की निगरानी में वाहनों की चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस और यातायात की संयुक्त टीम ने 'ड्रं एंड ड्राइव' के विरुद्ध अभियान चलाया। शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई की गई। आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...