मेरठ, जनवरी 31 -- दौराला। दिल्ली-दून हाईवे पर वेस्टर्न यूपी टोलवे प्राइवेट लिमिटेड क्यूब हाईवे रूट फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुक्रवार को वाहन चालकों के नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ट्रैफिक पुलिस और दौराला पुलिस की मदद से हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों और टैक्सी चालकों की आंखो की जांच कराई गई। चिकित्सकों ने जांच कर चालकों को दवाइयां वितरित की गई। टोल प्रबंधक बृजेश सिंह, अश्वनी चौहान, आलोक पांडे, शिवा कुमार, मनिंदर विहान, अनुज सोम, राणा प्रताप सिंह विजय कंसल ने नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान लोकेंद्र बालियान,डा.अरुणा यादव, शशि, सुनीता, अभिषेक,अश्वनी चौधरी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...