समस्तीपुर, जनवरी 31 -- कल्याणपुर, एसं। थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा रामपुरा गांव स्थित बुढ़ी गंडक बांध के नीचे गुरुवार की देर रात अचानक एक स्कॉर्पियो गड्ढे में पलट गई। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्कॉर्पियो मुजफ्फरपुर के पियर रामपुर दयाल गांव से बारात से वापस समस्तीपुर की ओर लौट रही थी। लदौरा चौक से ही चालक बांध की ओर जाने वाली सड़क से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे। अचानक बांध पर चढ़ने के दौरान स्कॉर्पियो सड़क पर सीधे नहीं जाकर बांध से नीचे जाकर पलट गयी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस उक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना ले आयी। वही इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष रणवीर कुमार राउत ने बताया कि जब्त की गई स्कॉर्पियो की छानबीन के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...