मेरठ, जनवरी 8 -- बहसूमा। गली में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें एक पक्ष कार पर लाठी बजाते हुए नजर आ रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया पर वह किसी तरह छूटकर फरार हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी जिसमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज चौकी से थोड़ी दूर शुभम रेस्टोरेंट के पीछे ओमवीर पक्ष से राहुल एडवोकेट पुत्र रामोअवतार कार लेकर आया। उसी समय अरुण बत्रा पुत्र सुभाष पक्ष से कार न खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे। सूचना पर थाना प्रभारी प्रतिभा सिंह पुलिस फोर्...