सोनभद्र, जून 13 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक -02 में शुक्रवार को वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले। विवाद में दोनों पक्ष के एक-एक लोग गम्भीर घायल हो गये जिन्हे संयुक्त चिकित्सालय अनपरा पहुंचाया गया जहां उनकी गम्भीर हालत देख उन्हे वाराणसी रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर-02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज में एक ही परिवार के लोगों में वाहन खड़ा करने के लिये पहले विवाद शुरु हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे। जिसमें मंजू गुप्ता एवं धीरेन्द्र गुप्ता घायल हो गये। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर घायलों को डिबुलगंज चिकित्सालय ले गये। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, दो महिलाएं घायल अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि वा...