वाहन को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराई पुलिस की गाड़ी, थाना प्रभारी समेत चार घायल
बुलंदशहर, अगस्त 29 -- बसी रोड पर अमरपुर और जरिया आलमपुर के बीच शनिवार देर शाम शनिदेव मंदिर के पास अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में थाना खानपुर की पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में थाना प्रभारी रितेश कुमार समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शनिवार देर शाम थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। शनिदेव मंदिर के पास अचानक सामने तेज गति से अनियंत्रित होकर आ रहे अज्ञात वाहन को बचाने के प्रयास में चालक अरविंद ने गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।हादसे यह भी पढ़ें- नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चार घायल में थाना प्रभारी रितेश कुमार, चालक अरविंद तथा हमराह पुलिसकर्मी धर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.