अमरोहा, अगस्त 14 -- थाना क्षेत्र के गांव चकनवाला के पास स्कूली बच्चों से भरी बस सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में खेत में घुस गई। हादसे के बाद बच्चों के बीच चीख-पुकार व अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बच्चा घायल नहीं हुआ। फिलहाल मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार चकनवाला व आसपास के गांवों के बच्चों को लेकर बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे एक स्कूल बस मंडी धनौरा क्षेत्र के एक स्कूल की ओर जा रही थी। बस में 40 से अधिक बच्चे सवार थे। इसी दौरान चकनवाला-शरीफपुर सुमाली रोड पर सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में बस खेत में जा घुसी। हादसे के बाद बस में सवार बच्चों ने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे व बच्चों को शांत कराया। बस को ट्रैक्टरों की मदद से खेत से बमुश्किल बाहर निकाला गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.