फिरोजाबाद, अप्रैल 21 -- जसराना थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम पाढ़म से सामान की खरीदारी करने जा रहे मोपेड सवार मजदूर को वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला। जिला हाथरस के थाना हाथरस जंक्शन के खरखा निवासी 50 वर्षीय जलालुद्दीन पुत्र शेर मोहम्मद सराय भट्ठा पर मजदूरी करता था। वह सोमवार देर शाम मोपेड से पाढ़म सामान खरीदने के लिए जा रहा था। उसी दौरान चिनारी मोड के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक वाहन लेकर भाग गया। राहगीरों ने सड़क पर शव पड़ा देखा तो इलाका पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वह पांच भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। वह अपने पीछे दो बेटा, तीन बेटी ...