फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- शिकोहाबाद में नेशनल हाईवे पर वाहन के रौंदने से एक बाइक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। रत्नेश कुमार उर्फ सावरियां 24 पुत्र मोहन सिंह निवासी बेजुआ थाना अरांव किसी काम से बाइक मक्खनपुर गया था। वह 16 फरवरी की रात 9 अपने घर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान नेशनल हाईवे आरौंज के पास वाहन ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। मृतक के चाचा लख्मीचंद्र ने वाहन चालक के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...