रांची, जनवरी 21 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बीआईटी मेसरा के नेवरी के रहने वाले महेंद्र सिंह को अज्ञात वाहन के धक्का लगने से मौत होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पुत्र मदन मंडल ने बीआईटी मेसरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मदन मंडल ने आवेदन में कहा कि उनके पिता रविवार की रात घर के पास में ही मंजू शर्मा नामक महिला के घर पर सोने के लिए जा रहे थे। रास्ता क्रॉस करने के दौरान एक वाहन ने उनके पिता को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में उनके पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीआईटी पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर, पुलिस वाहन के बारे में जानकारी इक्ट्ठा करने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.