बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- वाहन के धक्के से बेगूसराय का युवक गंभीर चेवाड़ा, निज संवाददाता। एनएच 333 पर उकसी गांव के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक की पहचान धीरज कुमार के रूप में की गयी है। वह बेगूसराय का रहने बाला है। घटना की जानकारी मिलने पर करण्डे थाने की एसआई पुनम कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...