धनबाद, जनवरी 28 -- सिजुआ। तेतुलमारी स्थित वेस्ट मोदीडीह मुख्य मार्ग के राधा कृष्ण मंदिर के समीप सोमवार की देर रात करीब 12.30 बजे वाहन के धक्के से एक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इससे तेतुलमारी जीरो सीम कॉलोनी सहित आसपास के स्थानों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। मंगलवार को मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...