धनबाद, मार्च 16 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के महेशपुर कोलियरी में संचालित श्री इंफ्रा आउटसोसिंग कंपनी में चलने वाले वाहन के धक्के से बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग अच्छा था कि इस दुर्घटना के कारण कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ। घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है। इधर बिजली का तार व पोल टूटने से सिनीडीह एवं आसपास के दर्जनों श्रमिक आवासों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। इस घटना के बाद श्रमिक आवासों में रहने वाले लोगों ने तत्काल बिजली बहाल करने रविवार सुबह आउटसोर्सिंग कार्य बाधित कर दिया। करीब 8 घंटे कार्य बाधित होने के बाद कोलियरी प्रबंधन ने बिजली का पोल व तार की मरम्मत करवाया। जिसके बाद कंपनी का कार्य शुरू हो पाया। इस मामले में कार्य में लापरवाही बरते जाने को लेकर आउटसोर्सिंग प्रबंधन ने वाहन चालक सहित तीन कर्मियों को फ...