वाहन के धक्के से बाइक सवार मैकेनिक की मौत, साथी जख्मी
मिर्जापुर, मई 12 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चुनार थाना क्षेत्र के भौंरही गांव निवासी 27 वर्षीय अकबर अली पुत्र जमालुद्दीन मैकेनिक था। वह एसी रिपेयरिंग का काम करता था। सोमवार को अपने गांव के साथी 25 वर्षीय अकरम पुत्र गुलाम रसूल के साथ मिर्जापुर एसी रिपेयरिंग कार्य के लिए गया था। वहां से शाम को वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक लेकर पड़री के डगमगपुर रेलवे स्टेशन के समीप पहुंचा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों गंभीर रुप से जख्मी हो गए। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.