जहानाबाद, अक्टूबर 5 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। जिले के काजीसराय - पराधी रोड में नहर के समीप रविवार की देर शाम करीब सात बजे अनियंत्रित एक वाहन के धक्के से बाइक सवार एक महिला की जान चली गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहे उनका भतीजा प्रिंस कुमार घायल हो गया। मृत महिला मनी देवी (40) टेहटा थाना क्षेत्र के पराधी गांव की निवासी थीं। इस घटना के बाद उनके परिवार में मातम पसर गया। घटना के संबंध में मृत महिला के एक दूसरे भतीजा ने बताया है कि उनकी चाची मनी देवी बाइक पर सवार होकर पराधी से काजीसराय बाजार जा रही थीं। जब वे लोग दोनो गांव के बीच नहर के समीप से गुजर रहे थे, ओस दौरान तेज रफ्तार में आये एक अनियंत्रित वाहन ने बाइक में धक्का मार दिया। बाइक समेत दोनो सड़क पर गिर गए। महिला बुरी तरह जख्मी हो गई और उनका भतीजा भी घायल हो गया। सूचना पाकर उनके परिजन वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.