बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग पर शाहपुर मोड़ के पास शनिवार को अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गये। जख्मी रामहरि पिंड निवासी रामाशीष राजवंशी व नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र के परी बिगहा गांव के अनुज राजवंशी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर किया गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...