साहिबगंज, जनवरी 30 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो संथाली ब्लॉक गेट के समीप सिदो-कान्हू तोरण द्वार में अहले सुबह अज्ञात वाहन के जोर-दार टक्कर मार देने से गेट क्रेक कर गया। तोरण द्वार गिरने की स्थिति में पहुंच गया है। बिजली का हाई टेंशन तार भी टूट कर गिर गया। बिजली तार गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। वाहन का आवागमन करीब 10 मिनट तक बंद रहा। तोरण द्वार के क्रेक होने की सूचना स्थानीय प्रशासन बीडीओ नागेश्वर साव एवं थाना प्रभारी रोहित कुमार को ग्रामीणों द्वारा दी गयी। तत्काल ग्रिड से बिजली काटी गयी। बिजली मिस्त्री द्वारा टूटे बिजली तार को हटाया गया। बीडीओ नागेश्वर साव ने तत्काल त्वरित कारवाई करते हुए जेई को जेसीबी मंगा कर क्षतिग्रस्त सिदो-कान्हो तोरण द्वार को तोड़ कर हटाने का आदेश दिया। ताकि कोई गंभीर दुघर्टना घटित न हो। फोटो:02

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...