भदोही, मार्च 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के इंद्रामिल चौराहा स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा का चबूतरा महीनों से ध्वस्त पड़ा है। किसी वाहन के धक्के से बनी दीवार टूट गई थी। इससे ना सिर्फ सुंदरता तार-तार हो रही है। बल्कि हादसे का भी डर बना हुआ है। इसे लेकर लोगों में रोष देखा जा रहा है। बता दें कि शहर के भदोही-वाराणसी मार्ग स्थित इंद्रा मिल चौराहे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को वर्षों पहले स्थापित किया था। वहां पर चबूतरा ना होने के कारण दिक्कतें होती थीं। जिसे बाद में बीडा ने बनवाने का काम किया। इस बीच, वह क्षतिग्रस्त हो गया था। बाद में कुछ समाजिक संगठनों ने उसे दुरुस्त कराया। इस बीच, ओवरब्रिज निर्माण के बाद बड़े वाहनों का दबाव चौराहे पर कम हो गया। लेकिन छोटे एवं वाराणसी आवागमन करने वालों का दबाव देखा जा रहा है। नगर पालिक...