भभुआ, दिसम्बर 17 -- पेज चार की खबर वाहन के धक्के से एक युवक घायल भभुआ। जिले के कर्मनाशा में सड़क पार करने के दौरान एक युवक गंभीररुप से घायल हो गया। यह हादसा मंगलवार की दोपहर की बताई जाता है। घायल युवक की पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी स्वर्गीय जयराम केवट के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई हैं। दुर्गावती सरकारी अस्पताल में चिकित्सक ने घायल का प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गंभीर चोटें आई हैं,घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुँच गए। हि.प्र. एक दिवसीय रोजगार एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन रामपुर। जिले के रामपुर प्रखंड कार्यालय पर एक दिवसीय रोजगार एवं ...