भदोही, जून 30 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सूफीनगर गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ घायल हो गया। घायल का इलाज निजी अस्पताल में हुआ। वाहन चालक धक्का मारने के बाद फरार हो गया।बताया जाता है कि कछवा निवासी प्रह्लाद किसी काम से रात करीब नौ बजे प्रयागराज बाइक से जा रहा था। उक्त स्थान पर मोटरसाइकिल रोककर वह पेशाब करने के बाद जैसे ही बाइक की तरफ बढ़ा। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर चोटिल हो गया। इलाज एक निजी अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...