मऊ, मई 5 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कुतुबपुर गांव के समीप रविवार की रात्रि पैदल घर जा रहे एक अधेड़ को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। इस घटना में अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच के लिए अस्पताल भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर निवासी 58 वर्षीय राम हरक पास में स्थित पकड़ी का पूरा में हरि कीर्तन करने गए थे। यहां से वापस लौटते समय रात्रि लगभग एक बजे पैदल वापस अपने घर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत, मचा कोहराम इस बीच पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया और वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना में रामहरक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में परिवार के लोगों क...