जौनपुर, जून 15 -- सिकरारा, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर बरगुदर पुल के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में एक साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। जिसकी पहचान नहीं हो सका। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस में रख दिया है। शाम करीब सवा चार बजे सिकरारा की तरफ से तेज रफ्तार में जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पुल के समीप साइकिल से जा रहे एक वृद्ध को जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिकरारा भेजा वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल भेज दिया। वहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...