सासाराम, दिसम्बर 22 -- करगहर, एक संवाददाता। सासाराम-चौसा पथ पर मालिया बगीचा के समीप सोमवार को अज्ञात वाहन के ठोकर से टेम्पो गहरे खाई में पलट गया। घटना में टेम्पो सवार अधिवक्ता समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि टेम्पो करगहर से सवारी लेकर सासाराम जा रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...